{"_id":"6a74a80a7fc9b2557f0a1892","slug":"video-school-students-were-administered-a-pledge-to-make-society-free-from-substance-abuse-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊरानीपुर में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को दिलाया गया समाज को नशा मुक्त कराने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊरानीपुर में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को दिलाया गया समाज को नशा मुक्त कराने का संकल्प
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 08:58 PM IST
Link Copied
मऊरानीपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत क्षेत्र के विद्यालयों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय टकटौली, प्राथमिक विद्यालय मैलवारा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चुरारा व उच्च प्राथमिक विद्यालय चकारा में चला। इस दौरान कल्याणी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके स्वास्थ्य, परिवार को तबाह कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच, नैतिक संस्कारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। रेखा ने कहा कि यह संस्था नैतिक मूल्यों के प्रसार से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्यरत है। कार्यक्रम में दीक्षा ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वह स्वयं किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहेंगे और अपने परिवार, मित्रों व आसपास के लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने को प्रेरित करेंगे। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अवध किशोर गुप्त, कंपोजिट विद्यालय टकटौली के प्रधानाचार्य मुनुस खान, चकारा के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सोनी व चुरारा के प्रधानाचार्य ने इस पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने के लिए ऐसे जनजागरूकता अभियानों की अत्यधिक जरूरत है। इस मौके पर रवि कुमार कुशवाहा, नीलम दीक्षित, राजकुमार सिंह कुशवाहा, हिना कौशल, बबीता सेन, नरेंद्र पाल सिंह, देवकीनंदन, पूजा निरंजन आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।