{"_id":"67c1615b356cbc589d07e0b0","slug":"video-medical-college-cleaning-workers-go-on-strike-in-jhansi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झांसी में मेडिकल कॉलेज के सफाईकर्मियों ने हड़ताल की... किया ये एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झांसी में मेडिकल कॉलेज के सफाईकर्मियों ने हड़ताल की... किया ये एलान
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:40 PM IST
झांसी मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मचारी तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर काम ठप करके हड़ताल पर चले गए हैं। मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक पर एकजुट सफाई कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी है। एलान कर दिया है कि जब तक मानदेय नहीं मिलेगा तब तक काम नहीं करेंगे। सफाई कर्मचारियों के उग्र प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और नवाबाद थाने का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य मयंक सिंह का कहना है कि 25 फरवरी को ही सेवा प्रदाता को भुगतान कर दिया था। आखिर किस वजह से उसने तीन माह का भुगतान नहीं किया इसको लेकर जवाब-तलब करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।