{"_id":"682aef634e43b9732b0471c7","slug":"video-three-miscreants-injured-in-police-encounter-who-looted-woman-2025-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP: महिला संग लूट करने वाले तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा समेत जेवर हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला संग लूट करने वाले तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा समेत जेवर हुआ बरामद
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:14 PM IST
उल्दन में महिला से संग लूट करने वाले बदमाशों के साथ सोमवार तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए जबकि दो ने समर्पण कर दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार लिया। उनके पास से तमंचा समेत लूट के जेवर भी बरामद हुए हैं। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया स्वॉट टीम को कुछ बदमाशों के सिजारा-अमनपुरा रोड पर मौजूद होने की सूचना मिली थी। मौके पर स्वॉट टीम के साथ उल्दन पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने वहां से गुजर रहे दो बाइक पर सवार पांच युवकों को रोकने कोशिश की। इस पर बाइक सवार कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम टोड़ी फतेहपुर के रेवन गांव निवासी राजू, सुनील और मुकेश बताया जबकि रूपेश और टोड़ी फतेहपुर निवासी नरेंद्र ने समर्पण कर लिया। पांचों बदमाशों ने उल्दन में महिला संग हुई लूटपाट में शामिल होने की बात मानी। उनके पास से चोरी के गहने, तमंचे समेत कारतूस बरामद हुए। बता दें कि 13 मई को बंगरा निवासी ममता देवी (40) पत्नी नरेंद्र घोष से सिजारा गांव के पास इन बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर लूटपाट की थी। बदमाशों ने झपट्टा मारकर झुमकी छीन ली। इससे ममता के कान फट गए। लूटपाट के बाद बदमाश महिला को खाई में धक्का देकर पटक दिया था। इस मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।