{"_id":"67ffa04c02090b6d1d0cda7a","slug":"video-fire-broke-out-while-cooking-food-in-ajmeri-hotel-in-kannauj-two-bikes-and-a-scooty-burnt-to-ashes-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में अजमेरी होटल में खाना बनाते समय लगी आग, दो बाइकें व स्कूटी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज में अजमेरी होटल में खाना बनाते समय लगी आग, दो बाइकें व स्कूटी जलकर राख
अजमेरी होटल में सिलेंडर में लगी आग से सड़क पर खड़ी दो बाइक व एक स्कूटी जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाई। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर लोगों से जानकारी की। सदर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया मछली बाजार स्थित अजमेरी होटल पर बुधवार को बावर्ची खाना बना रहे थे। अचानक लीकेज सिलिंडर में आग लग गई।
कोतवाली गुरसहायगंज के कस्बा निवासी बावर्ची अरबाज ने लीकेज सिलिंडर को होटल से निकालकर दुकान के बाहर फेंक दिया। दुकान के बाहर गांव जसपुरापुर सरैया निवासी मोहम्मद शकील, मोहल्ला मोहसिन टोला निवासी आमिर की दो बाइकें, मोहल्ला कागजियाना निवासी जीशान की स्कूटी खड़ी थी। सिलिंडर की आग से तीनों वाहन धू-धू करके जलने लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।