{"_id":"67bb1d4808d44c85eb01d7be","slug":"video-cleaning-of-ghats-in-kanpur-gave-the-message-of-cleanliness","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कानपुर में घाटों की साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कानपुर में घाटों की साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
संत निरंकारी मिशन की ओर से प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत रविवार को कई घाटों की साफ-सफाई की गई। स्वच्छ जल-स्वच्छ मन परियोजना के तीसरे चरण के तहत यह आयोजन सदगुरु माता सुदीक्षा महाराज के सानिध्य में पूरे देश की सभी शाखाएं कर रही है। इसका उद्देश्य जल संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है।
शहर में मेंबर इंचार्ज मोहन छाबड़ा के मार्ग दर्शन में चारों शाखाओं (गोविंदनगर, श्यामनगर, पांडुनगर व कल्याणपुर) के सदस्यों ने आंबेडकरनगर नहर, नानाराव घाट, आनंदेश्वर मंदिर घाट व ब्रह्मावर्त घाट बिठूर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्वावर्त घाट पर विधायक अभिजीत सिंह सांगा, परमट के आनंदेश्वर घाट पर अपर श्रमायुक्त सौम्या पांडेय मौजूद रहीं। दिल्ली से पधारे संत एसएल गर्ग के संरक्षण में सेवादल के भाई-बहनों व मिशन के अनुयायियों ने अपना योगदान दिया। नदियों व घाटों के किनारे से पालिथीन, कूड़ा, पूजा सामग्री को सभी श्रद्धालुओं व सेवादल के सदस्यों ने एक स्थान पर एकत्र किया और काली पालीथीन में भरकर नगर निगम की गाड़ियों तक पहुंचाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।