{"_id":"6714072626af2a9d5f022413","slug":"video-ganpr-ramathasa-rakhana-garab-ka-lja-karana-na-mahatajashabtha-karatana-sa-sagata-ka-kaya-nahal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गुरू रामदास रखना गरीब की लाज करना ना मोहताज...शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गुरू रामदास रखना गरीब की लाज करना ना मोहताज...शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल
सिखों के चौथे गुरु रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व शनिवार को धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन ने मोतीझील में इसे गुरमत समागम के रूप में मनाया। इसमें दिल्ली से आए जगजीत सिंह बबीहा ने गुरू रामदास रखना गरीब की लाज करना ना मोहताज...शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कानपुर से 32 स्त्री सत्संग जत्था के ओर से रेहरास साहिब का पाठ किया गया। इसके बाद भक्तो ने गुरु का अटूट लंगर छका, जो देर रात तक चलता रहा।
मोतीझील मैदान में सबसे पहले पंज प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया। फिर लखनऊ से आए हुए गगनदीप सिंह ने धन-धन रामदास गुरु जिन सीरिया तिन्हें सवारिया, पूरी होई करामात आप सिर जन हारे धारेया... से संगत को निहाल किया। वहीं, कवलजीत सिंह चंबे वाले ने रामदास सर हाथ धरंयो शब्द गायन करके संगत को निहाल किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।