{"_id":"69c28d781d66b3fc9d083ee6","slug":"video-ghatampur-e-rickshaw-shattered-in-car-collision-driver-dies-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: कार की टक्कर से ई रिक्शा के परखच्चे उड़े, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: कार की टक्कर से ई रिक्शा के परखच्चे उड़े, चालक की मौत
घाटमपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को जहानाबाद रोड पर बंगला परास के पास कार की टक्कर से घायल ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। टक्कर से जहां ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए वहीं कार भी क्षतिग्रस्त होकर खंती में जा घुसी। हादसे खबर घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
साढ़ थाना क्षेत्र के पहेवा गांव के रहने वाले राम चरण (65) ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। दोपहर के समय वह ई रिक्शा लेकर बंगलन परास गांव पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आई कार ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। साथ अनियंत्रित होकर खंती में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक राम चरण गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा देख पहुंचे लोगों ने किसी तरह रिक्शा सीधा कर चालक को इलाज के लिए सीएचसी घाटमपुर भेजा। जहां किए गए इलाज के बाद भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार शुरू होने के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस उप निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि ई रिक्शा चालक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।