{"_id":"6a786cfa2aebfb1087005742","slug":"video-kanpur-kidwai-nagar-mobile-snatching-two-cases-solved-four-accused-caught-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मोबाइल स्नैचिंग की दो घटनाओं का खुलासा, चार आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मोबाइल स्नैचिंग की दो घटनाओं का खुलासा, चार आरोपी पकड़े
किदवईनगर थाना क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटनाओं में प्रयुक्त बाइक, लूटे गए मोबाइल फोन और करीब तीन हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में बीते दिनों मोबाइल स्नैचिंग की दो घटनाएं हुई थीं। दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही लगातार प्रयास किए। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल चार आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक बालिग और तीन नाबालिग हैं। सभी आरोपी हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।