{"_id":"6a22d2d22e6b38c8c1054709","slug":"video-kanpur-meritorious-students-get-new-flight-over-1000-students-honored-at-bhavishya-jyoti-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मेधावियों को मिली नई उड़ान; भविष्य ज्योति में 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मेधावियों को मिली नई उड़ान; भविष्य ज्योति में 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मानित
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम में प्रतिभा का उत्सव देखने को मिला। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में कानपुर और आसपास के जिलों के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सम्मान समारोह के दौरान मेधावियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं ने कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह बढ़ाते हैं। उनका कहना था कि जब मेहनत और उपलब्धियों को सार्वजनिक मंच पर पहचान मिलती है तो आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।