{"_id":"69f9c1fce2e631079502a5da","slug":"video-kanpur-uproar-erupts-against-smart-meters-bharatiya-dalit-panther-stages-protest-at-the-collectorate-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: स्मार्ट मीटर के विरोध में बरपा हंगामा, भारतीय दलित पैंथर ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: स्मार्ट मीटर के विरोध में बरपा हंगामा, भारतीय दलित पैंथर ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
कानपुर में भारतीय दलित पैंथर संगठन के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष धनीराम पैंथर के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। संगठन ने इसे वापस लेने के साथ ही अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष धनीराम पैंथर ने कहा कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को अनावश्यक आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।