{"_id":"693696ec6f8d2ae75f0a1529","slug":"video-kanpur-youth-dies-in-goa-nightclub-fire-family-in-shock-2025-12-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से कल्याणपुर के युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से कल्याणपुर के युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
गोवा के नाइट क्लब में रविवार रात को सिलेंडर फटने और आग लगने से 25 लोगों की मौत हुई है। हादसे में कानपुर कल्याणपुर के युवक की भी मौत हो गई। युवक कल्याणपुर के बारासिरोही में अपने मामा के घर रहता था। डेढ़ साल पहले ही नौकरी के लिए गया था। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। भाई ने कहा कि अचानक मिली इस खबर ने सभी को तोड़ दिया। परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं।
मूलरूप से नेपाल निवासी सुनीता सिंह का बेटा रोहन सिंह (28) कानपुर के कल्याणपुर बारासिरोही में रहने वाले उनके भाई कुंवर सिंह के यहां पर रहता था। कुंवर सिंह ने बताया कि उनका भांजा रोहन बचपन से उनके घर में रहता था। उसने पहले कानपुर के कई बार और रेस्टोरेंट में काम किया था। वह बहुत मिलनसार था। उसके एक मिलने वाले ने उसे गोवा में अच्छी सैलरी मिलने की बात कही तो फरवरी 2024 में गोवा के क्लब में नौकरी करने चला गया था। कुंवर सिंह के मुताबिक उनका एक बेटा मुंबई में नौकरी करता है। हादसे के बाद गोवा की पुलिस और अफसरों ने उनसे संपर्क किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।