{"_id":"67c89b1096fc4e00ff044503","slug":"video-mayur-mericles-kalyanpur-won-the-match-by-five-wickets-in-kanpur-premier-league","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कानपुर प्रीमियर लीग में मयूर मेरिकल्स कल्याणपुर ने पांच विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कानपुर प्रीमियर लीग में मयूर मेरिकल्स कल्याणपुर ने पांच विकेट से जीता मैच
सौरभ यादव की घातक गेंदबाजी के दम पर मयूर मेरिकल्स कल्याणपुर ने बुधवार रात खेले गये रोमांचक मैच में प्राइम इंडियंस गोविंद नगर को 5 रनों से हराया। साथ ही कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) में जीत की हैट्रिक लगाते हुए सेमीफाइनल में पहुँचने की दावेदारी मयूर मेरिकल्स कल्याणपुर ने मजबूत की। मयूर मेरिकल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में गोविंद नगर की तरफ से अंतिम ओवरों में मो. बासित की 18 गेंदों में नाबाद 26 रनों की पारी ने मैच को रोमांचक स्थिति में पहुंचाया। लेकिन, टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 141 रन पर रोकते हुए जीत हासिल की।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर के ओपनर समन्वय (14) को शौर्य सिंह ने सत्यम के हाथों कैच करवाया पहला झटका दिया। दूसरा विकेट सुमित सिंह (21) का गिरा, कृतज्ञ की गेंद पर शौर्य ने उनका कैच लपका। प्रियांशु और अमित पचारा ने टीम के स्कोर को 50 रन पर पहुंचाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।