{"_id":"69c10ef7dfce5201590ed1d0","slug":"video-devotees-worshipped-skandamata-and-crowds-thronged-the-temples-in-lakhimpur-kheri-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: नवरात्र के पांचवें दिन भक्तों ने की स्कंदमाता की पूजा, देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: नवरात्र के पांचवें दिन भक्तों ने की स्कंदमाता की पूजा, देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़
Mukesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 03:29 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन मां भगवती के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं और उनकी उपासना से भक्तों को मोक्ष के मार्ग की प्राप्ति होती है। मां का स्वरूप अत्यंत शांत और करुणामयी माना जाता है। सुबह से ही जिलेभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तजन पूजा सामग्री लेकर मंदिरों में पहुंचे और माता के दरबार में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसरों में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। संकटा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए माता के दर्शन करते नजर आए। मंदिर परिसर में सजे माता के पंडाल में भी लोगों ने पूजा अर्चना की। इसके अलावा बंकटा देवी, शीतला देवी और भुइयां माता मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।