{"_id":"68724b4ae8ade6830205f90b","slug":"video-havoc-of-erosion-of-sharda-river-in-lakhimpur-kheri-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में शारदा नदी के कटान का कहर, कई घर नदी में समाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में शारदा नदी के कटान का कहर, कई घर नदी में समाए
लखीमपुर खीरी की सदर तहसील क्षेत्र के जंगल न. 11 के मजरा घोसियाना में रुक रुककर पिछले सात दिनों से कटान हो रहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि अब तक दो पक्के और दो छप्परनुमा घर शारदा नदी में समा चुके हैं। जानकारी पर तहसील प्रशासन ने मौका मुआयना किया है। इस गांव में 14 घरों में चार घर कट चुके है। कटान को देखते हुए ग्रामीण घरेलू सामान सुरक्षित जगह पर ले जा रहे हैं। उधर, विकास खंड बिजुआ क्षेत्र में शारदा नदी का कटान तबाही मचा रही है। करसौर गांव में नदी के घटते-बढ़ते जलस्तर ने छह घरों को पूरी तरह निगल लिया है। बृहस्पतिवार की रात चंद्रिका और मुकेश का पक्का मकान नदी में समा गया। इससे पहले भी गांव में चार लोगों के घर नदी में समा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।