{"_id":"66a9e49e2091e866860fc6ea","slug":"video-jagal-janavara-na-10-sal-ka-blka-ka-mara-dal-bcana-pahaca-yavaka-para-bha-kaya-hamal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जंगली जानवर ने 10 साल के बालक को मार डाला, बचाने पहुंचे युवक पर भी किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जंगली जानवर ने 10 साल के बालक को मार डाला, बचाने पहुंचे युवक पर भी किया हमला
लखीमपुर खीरी जिले में जंगली जानवर के हमले में खीरी थाना क्षेत्र के गांव डीहपुरवा निवासी 10 वर्षीय कृष्णकांत की मौत मामले में परिजन और ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस काफी देर तक परिजनों और ग्रामीणों का समझाती रही, लेकिन वे नहीं माने। बुधवार को सुबह थाना पुलिस और वन विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं शारदानगर वन रेंज के रेंजर , पुलिस कर्मी और ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर घटना स्थल पर पहुंचे। वन विभाग ने जानवर को पकड़ने और पहचान की योजना बनाई है। गांव में कॉम्बिंग शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गांव डीहपुरवा निवासी राकेश के दस वर्षीय पुत्र कृष्णकांत की मंगलवार शाम जंगली जानवर के हमले में मौत हो गई थी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने पहुंचे सीताराम पर भी जानवर ने हमला किया था। वह घायल हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।