{"_id":"676aca2bda219f237e0d30e9","slug":"video-lkhamapara-khara-ma-karasamasa-ka-lkara-saja-caraca-lga-na-jamakara-ka-kharathara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लखीमपुर खीरी में क्रिसमस को लेकर सजे चर्च, लोगों ने जमकर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लखीमपुर खीरी में क्रिसमस को लेकर सजे चर्च, लोगों ने जमकर की खरीदारी
ईसा मसीह के जन्मदिवस के पर्व क्रिसमस को लेकर मंगलवार को लखीमपुर शहर के सभी चर्च सजाए गए। क्रिसमस मनाने के लिए मंगलवार को शहर की दुकानों पर केक और सेंटा ड्रेस, क्रिसमस ट्री की खरीदारी हुई। शहर के मोहल्ला हिदायत नगर स्थित सीएनआई चर्च, मुख्य बाजार के असेंबली ऑफ गॉड चर्च और सेंट डॉन बास्को कॉलेज के चर्च में सजावट की गई और झांकियां बनाई गईं। सेंट डॉन बॉस्को चर्च के फादर जेराल्ड डिसूजा ने बताया कि मंगलवार रात चर्चों में प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया और प्रार्थना सभा भी हुई। बुधवार सुबह से ही पूजा पाठ, आरती और प्रार्थनाएं होंगी। असेंबली ऑफ गॉड चर्च के फादर राजेंद्र लाल ने बताया कि बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रार्थनाएं शुरू हो जाएंगी और चर्च पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। इस मौके पर यीशु की चरनी, स्टार, क्रिसमस ट्री सजाए गए हैं। बच्चों की ओर से ईसा मसीह के जीवन से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी तैयारी की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।