{"_id":"6863d0957f14935218011639","slug":"video-railway-workers-and-volunteers-are-busy-stopping-the-leakage-of-water-from-under-the-railway-line-in-lakhimpur-kheri-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में रेलवे लाइन के नीचे से पानी का रिसाव रोकने में जुटे रेलकर्मी और कारसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में रेलवे लाइन के नीचे से पानी का रिसाव रोकने में जुटे रेलकर्मी और कारसेवक
लखीमपुर खीरी के पलिया कलां में अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के आगे पानी का रिसना अभी बंद नहीं हुआ है। मंगलवार को कारसेवा के साथ रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर जुटे रहे। मिट्टी और मोरंग भरी बोरियों को डालकर रिसाव को बंद करने का प्रयास किया गया। एसएसबी जवानों ने भी मौके पर आकर कार्य में मदद की। जवान बोरियों में मिट्टी व मोरंग भरकर ट्रॉलियों पर लाद कर ला रहे थे। बता दें कि रविवार को अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के आगे ट्रैक के नीचे से पानी का रिसाव शुरू हो गया था। इसके विरोध में ग्रामीणों और किसानों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया था। बाद में प्रशासन के साथ वार्ता होने पर कारसेवा के जरिये रेलकर्मियों का साथ देकर रेल लाइन को दुरुस्त करने पर सहमति बनी थी। रिसाव के कारण मैलानी-नानपारा रेलमार्ग सात जुलाई तक बंद कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।