{"_id":"698ef6e5340b42e5390554f0","slug":"video-bar-association-protests-in-lalitpurs-rampur-where-an-advocate-was-murdered-two-days-ago-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ललितपुर के रामपुर में बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, दो दिन पहले अधिवक्ता की हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर के रामपुर में बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, दो दिन पहले अधिवक्ता की हुई थी हत्या
दो दिन पहले रामपुर में बार एसोसिएशन सदस्य व अधिवक्ता फारूक अहमद की गोली मारकर हत्या के मामले में जिला बार एसोसिएशन कि अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को देकर हथियारों को गिरफ्तार करने की मांग की। जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन में बताया गया कि रामपुर के अधिवक्ता की क्रूरता पूर्वक गोली मारकर हत्या की गई है। इस पूरे प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। आगे बताया गया कि अधिवक्ता के साथ आए दिन हो रही है इस तरह की घटनाएं घोर निंदनीय हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के चलते अधिवक्ता समाज ऐसी घटनाओं से काफी आहत है। जिला बार एसोसिएशन ने रामपुर के अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या के विरोध में हथियारों को कठोर दंडात्मक कानूनी पर कार्रवाई किए जाने, अधिवक्ता फारूक अहमद के परिजनों को 50 लख रुपए आर्थिक सहायता दिए जाने, उक्त अधिवक्ता के परिवार के एक सदस्य को तत्काल नौकरी दिए जाने के साथ ही आयरन हो रही अधिवक्ताओं के साथ इस तरह की घटनाओं को देखते हुए तत्काल कठोर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान अध्यक्ष हरिराम राजपूत, महामंत्री संतोष सिंह यादव, हरिराम राजपूत, संतोष यादव, रामगोपाल अहिरवार, पवन तिवारी, विनोद पटेल, संतोष राजपूत, धर्मेंद्र रजक, विजय पटेल आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।