{"_id":"69c3efba4c7b21388a076922","slug":"video-lalitpur-helpline-numbers-given-to-students-at-police-school-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को दी गई हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को दी गई हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को पं.दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक रक्षपाल सिंह ने कहा आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है किसी भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल को रिसीव ना करें और यदि कोई मोबाइल पर परेशान करता है तो उसकी शिकायत तत्काल पुलिस से करें। उन्होंने महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबर 1090,112,1930, 112,1098,1076,108 ,181, महिला हेल्प डेस्क ,एंटी रोमियो स्क्वॉड,मिशन शक्ति आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि सरकार और पुलिस महिला सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। छात्राएं किसी भी समय हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पुलिस की सुरक्षा ले सकती हैं। रास्ते में यदि कोई भी अराजक तत्व परेशान करता है तो इसके लिए एंटी रोमियो स्क्वाड बनाया गया है जिसमें महिला पुलिसकर्मी रहती है जो मौके पर पहुंचकर अराजक तत्वों पर कार्यवाही करती हैं। वहीं आपातकाल में पुलिस मौके पर पहुंचकर मदद करती है,पुलिस द्वारा की गई सहायता का फीडबैक भी लिया जाता है। इसके साथ ही प्रत्येक खंड में महिला हेल्प डेस्क का निर्माण किया गया और चौराहों पर पिंक बूथ बनाए गए हैं, जहां महिलाओं के लिए उनकी समस्या को सुना जाता है तथा तत्काल मदद की जाती है।
उन्होंने साइवर अपराध को लेकर छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि अनजाने नंबर से आई काल को रिसीव न करें। उन्होंने कहा कि आजकल आप के किसी परिवार के सदस्य की आवाज में यदि कोई आपको गुमराह करने का प्रयास करे तो उससे बचे, ये साइबर अपराधियों की हरकत हो सकती है। इस दौरान छात्र छात्राओं के सवालों का सीओ ने जवाब दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आशुतोष यादव, मिशन शक्ति प्रभारी निर्भय चंद्र,डॉ जितेंद्र विक्रम वेद, प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार राना , महिला आरक्षी कृष्णा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।