सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MP Sports Festival-2025 inaugurated at Lalitpur Sports Stadium

ललितपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ सांसद खेल महोत्सव-2025 का शुभारंभ

Deepak Mahajan दीपक महाजन
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:13 PM IST
MP Sports Festival-2025 inaugurated at Lalitpur Sports Stadium
ललितपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को सांसद खेल महोत्सव-2025 का शुभारंभ जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलिए, मेहनत को अपना साथी बनाएं। आपका परिश्रम ही आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव है। ब्लॉक स्तर से आए खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, फुटबॉल आदि खेलों में भाग लिया। फुटबॉल जूनियर बालक वर्ग में जखौरा और बालिका वर्ग में बिरधा टीम अव्वल रही। जनपद की महरौनी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक मड़ावरा, महरौनी, बिरधा व सदर विधानसभा क्षेत्र के जखौरा,तालबेहट व बार ब्लॉक से चयनित होकर आए खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन व डीएम सत्यप्रकाश ने 400 मीटर बालिक ब बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाई। सांसद प्रतिनिधि अनिल पटैरिया ने कहा कि यह सांसद खेल प्रतियोगिता केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के ‘खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया’ अभियान का हिस्सा है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना इसका मुख्य लक्ष्य है। राजयमंत्री मनोहर लाल पंथ के प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष सिंह ने प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों को खेल भावना के कसाथ खेलने के लिए प्रेरित किया। फुटबॉल जूनियर बालक वर्ग में उपविजेता तालबेहट व बालिका वर्ग में जखौरा की टीम रही। वहीं, सीनियर बालक वर्ग रस्साकसी में ब्लॉक जखौरा व जूनियर बालक वर्ग में बिरधा की टीम अव्वल रही। इस मौके पर जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी शुभांशु सोनकर, नेहरू महाविद्यालय के क्रीडाध्यक्ष अनिल सूर्यवंशी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार, कपिल दुबे अध्यक्ष जिला वॉलीबॉल संघ, सचिन वाल्मीकि सचिव जिला फुटबाॅल, लक्ष्मण, मनोज कुशवाहा, जेएन दुबे, विकास, प्रिंस मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Raipur News: अवैध शराब के खिलाफ फूटा गुस्सा,पार्षद सोनू ममता तिवारी ने किया डीडी नगर थाने का घेराव

24 Dec 2025

कुलदीप सेंगर केस: पीड़िता की बहन बोलीं- विपक्षी दे रहे हैं धमकियां

24 Dec 2025

VIDEO: रोशन हुए गिरजाघर...घरों में गूंज रहीं कैरोल की मधुर धुनें, क्रिसमस पर ये झांकियां करेंगी आकर्षित

24 Dec 2025

VIDEO: गोस्वामी समाज की महिलाओं ने किया बांकेबिहारी मंदिर के गेट पर प्रदर्शन

24 Dec 2025

स्वामी श्रद्धानंद के 99वें बलिदान दिवस पर हरिद्वार में भव्य आयोजन

23 Dec 2025
विज्ञापन

Bijnor: एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोचा, जमीन की खसरा खतौनी में नाम ठीक करने के लिए मांगी थी 10 हजार की रिश्वत

23 Dec 2025

कानपुर में तीन डिग्री लुढ़का पारा, घना कोहरा छाया

23 Dec 2025
विज्ञापन

VIDEO: सीएम धामी ने भालू के हमले में घायल आरव से फोन पर की बात

23 Dec 2025

Chamoli: ज्योर्तिमठ क्षेत्र में बढ़ते नशे को लेकर स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों की बैठक

23 Dec 2025

कर्णप्रयाग: झूला पुल के झूलते सपोर्ट वायर पर फंस रहे वाहन, लग रहा जाम

23 Dec 2025

कानपुर: दिनदहाड़े बकरी उठा ले गए बाइक सवार युवक

23 Dec 2025

VIDEO: हार्ट अटैक से फौजी की मौत...16 दिसंबर को छुट्टी लेकर आए घर, कुपवाड़ा में थी तैनाती

23 Dec 2025

ऋषि आश्रम में 25 दिसंबर को होगा सवामनी हवनोत्सव

23 Dec 2025

बल्लियों के सहारे दौड़ रही बिजली, झूल रहे जर्जर तार, हादसे का डर

23 Dec 2025

गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रात-दिन काम कराकर जल्द खत्म कराने के निर्देश

23 Dec 2025

गंगा नदी: शिव बाबा घाट से रेल गंगा पुल की ओर पहुंची कटान, लोगों में दहशत

23 Dec 2025

अलवर में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापामारी, 50 लाख की टैक्स चोरी उजागर

23 Dec 2025

Suresh Rathore ने अंकिता भंडारी पर वायरल ऑडियो को लेकर दी सफाई, बताया पूरी तरह फर्जी

23 Dec 2025

कोहरे ने बढ़ाई गलन, घरों, दुकानों और चौराहों पर सुलगते दिखे अलाव

23 Dec 2025

भीतरगांव में पांडु नदी पर फोरलेन पुल बनने की प्रक्रिया शुरू

23 Dec 2025

14 लाख का पैकेज छोड़ भीतरगांव के इंजीनियर ने आधुनिक खेती पर मन लगाया

23 Dec 2025

किसान अभिषेक इस बार गेहूं व चना में आजमा रहे नई तकनीक

23 Dec 2025

खेतों में फसलों को कुतर रहे चूहे, किसान परेशान

23 Dec 2025

कोहरे की चादर से ढका कानपुर-सागर हाईवे, दृश्यता शून्य

23 Dec 2025

रंजिश में ईंट मारकर चाचा-भतीजी का सिर फोड़ा, रिपोर्ट दर्ज

23 Dec 2025

भूटान पोस्टिंग के दौरान प्रेरणा पाकर ड्रैगन फ्रूट की फसल से सजाई खेती

23 Dec 2025

देवरा गांव में विद्युत विभाग का छापा, 12 केबल काटी, बकाया बिल जमा करने की दी हिदायत

23 Dec 2025

खदरी गांव के बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक स्थानों में चस्पा की गई

23 Dec 2025

महिलाओं की शिकायत के लिए घाटमपुर सर्किल के सभी थानों पर अलग से सीयूजी नंबर जारी

23 Dec 2025

घाटमपुर तहसील की लापरवाही: गरीब बुजुर्ग को थमाया फटा कंबल

23 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed