{"_id":"69bbfeb2a98b023ba6099a02","slug":"video-mahoba-youth-murders-wife-while-intoxicated-two-days-ago-sent-to-jail-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"महोबा: दो दिन पहले शराब के नशे में युवक ने की थी पत्नी की हत्या, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: दो दिन पहले शराब के नशे में युवक ने की थी पत्नी की हत्या, भेजा गया जेल
थाना श्रीनगर के भंडरा गांव में दो दिन पहले सिलबट्टे से कूचकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी के चरित्र पर शक होने के चलते उसने घटना को अंजाम दिया था। भंडरा गांव के मजरा लोधी खोड़ा निवासी रामसिंह राजपूत करीब पांच बीघा भूमि में खेती-किसानी करता था। 16 मार्च की रात वह शराब के नशे में रामसिंह घर पहुंचा। शराब पीने को लेकर उसका पत्नी पवन देवी से विवाद हो गया।
इसके बाद रामसिंह ने सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर कई वार किए और गला दबा दिया। मृतका के पिता भगवती प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की थीं।
थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने भंडरा-मवई तिराहा के पास स्थित खेल मैदान से आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी राम सिंह ने पुलिस को बताया कि पत्नी के साथ वह मजदूरी करने के लिए राजस्थान गया था। वहां से लौटने के बाद से पत्नी राजस्थान चलने के लिए जिद करती थी। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था, जिस कारण से वह राजस्थान नहीं जाना चाहता था। इसी को लेकर अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।