{"_id":"69aecc7810ae7ac20e0d0a78","slug":"video-fields-were-filled-with-water-due-to-breakage-of-minor-in-mathura-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में माइनर टूटने से खेतों में भरा पानी, 15 बीघा में फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में माइनर टूटने से खेतों में भरा पानी, 15 बीघा में फसल जलमग्न
मथुरा के नंदगांव क्षेत्र के गांव लौहरवारी में हुलवाना माइनर टूट जाने से किसानों की फसल जलमग्न होने लगी है। खेतों में लगातार पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय पूर्व प्रधान लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि हुलवाना माइनर करीब छह महीने से टूटी हुई पड़ी है, जिसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन विभाग द्वारा अब तक कोई मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले भी संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच माइनर में पानी आने के बाद टूटे हुए स्थान से पानी खेतों में घुस गया, जिससे करीब 15 बीघा खेतों की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही माइनर की मरम्मत कर पानी को नहीं रोका गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। आसपास के दर्जनों किसानों की फसलें भी पानी में डूब सकती हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि तत्काल मौके पर पहुंचकर माइनर की मरम्मत कराई जाए। खेतों में जा रहे पानी को रोका जाए, ताकि किसानों की फसलों को बचाया जा सके। फिलहाल किसान अपनी फसल को बचाने के लिए खुद ही पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।