{"_id":"683efa133ac0b07397035180","slug":"video-sevayat-of-nandgaon-also-protested-against-banke-bihari-temple-corridor-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर...नंदगांव में भी सेवायतों ने किया विरोध, बोले- आंदोलन की बनाएंगे रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर...नंदगांव में भी सेवायतों ने किया विरोध, बोले- आंदोलन की बनाएंगे रणनीति
मथुरा के नंदगांव में वृंदावन में प्रस्तावित बांकेबिहारी कॉरिडोर को लेकर मंगलवार को नंदबाबा मंदिर के सेवायतों ने बैठक कर विरोध जताया। सेवायतों का कहना है कि यह कॉरिडोर मंदिरों की परंपराओं और आस्थाओं से खिलवाड़ है। वयोवृद्ध सेवायत विजन गोस्वामी ने बताया कि ब्रज क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों के सेवायतों को एकजुट कर आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी। पूर्व चेयरमैन ताराचंद गोस्वामी ने बताया कि सरकार काॅरिडोर की आड़ में मंदिरों का अधिग्रहण और परंपराओं से खिलवाड़ कर रही है। हमारे वंशजों ने इन आराध्यों को अपनी भक्ति के बल पर प्रकट किया था। इन्हें सरकारी नियंत्रण में लाना हमारी आस्था पर प्रहार है। विष्णु गोस्वामी ने बताया कि मंदिर अधिग्रहण से ब्राह्मणों की जीविका छीनना चाहती है। मुकेश गोस्वामी ने बताया कि उप्र सरकार सनातन विरोधी है। बांकबिहारी मंदिर में वर्षों से प्रशासन ही भीड़ का प्रबंधन देख रहा है। फिर भी दुर्घटनाएं घट रही हैं। काॅरिडोर समाधान नहीं है। गौरव गोस्वामी ने बताया कि सरकार को काॅरिडोर के अलावा यमुना शुद्धिकरण, गौरक्षा आदि पर भी ध्यान देना चाहिए। श्रद्धालुओं के दर्शनों की व्यवस्थाओं के लिए काॅरीडोर के अलावा अन्य विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए। विजय गोस्वामी ने बताया कि वृंदावन में काॅरिडोर के बजाय सरकारी जमीनों पर यात्री आवास बनाकर दर्शन के लिए पंजीकरण की व्यवस्था की जानी चाहिए। सुरेश ब्रजवासी ने बताया कि सरकार के निर्णय से हम आहत हैं। इस अवसर पर गुड्डी गोस्वामी, दिनेश गोस्वामी, जगदीश गोस्वामी, लोकेश गोस्वामी, बांकेबिहारी गोस्वामी, नितिन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।