Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
AK Sharma stated that teachers are the pillars of nation-building and their health and safety are a priority for the government
{"_id":"6a4e354e1bbc9c5fda08fde0","slug":"video-ak-sharma-stated-that-teachers-are-the-pillars-of-nation-building-and-their-health-and-safety-are-a-priority-for-the-government-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिक्षक राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ, उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता: एके शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ, उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता: एके शर्मा
मऊ नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा शामिल हुए। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना इसी दिशा में एक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी पहल है, जो शिक्षकों तथा उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगी। आगे कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। शिक्षक नई पीढ़ी का निर्माण करते हैं और उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उनके स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और यह योजना शिक्षकों को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से काफी हद तक राहत प्रदान करेगी। इस दौरान एके शर्मा ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पात्र शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे गंभीर बीमारियों के उपचार में आने वाले आर्थिक बोझ को कम करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित होगी। इस योजना का लाभ बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के पात्र कर्मचारियों को प्राप्त होगा। इसके अंतर्गत बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक (सीडब्ल्यूएसएन), अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, वार्डन, रसोइये तथा अन्य पात्र कार्मिक शामिल किए गए हैं। इनके आश्रित परिवार के सदस्य भी योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।