{"_id":"69958027e228bd377300ea82","slug":"video-bus-started-from-kalpnath-rais-village-in-mau-flagged-off-to-lucknow-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मऊ में कल्पनाथ राय के गांव से चलाई बस, हरी झंडी दिखाकर रवाना किया लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मऊ में कल्पनाथ राय के गांव से चलाई बस, हरी झंडी दिखाकर रवाना किया लखनऊ
मऊ जिले के विकास पुरुष पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय के गांव सेमरी जमालपुर से 16 फरवरी की सुबह लखनऊ के लिए पहली बार रोडवेज बस रवाना हुई। मऊ डिपो के एआरएम गौतम कुमार गुप्ता ने सुबह 8:30 बजे हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इससे पहले गांव के बाहर लगे स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर नमन किया। ये बस रोजाना पं. अलगू राय शास्त्री बस स्टेशन से सुबह 07:30 बजे रवाना होगी। आठ बजे सेमरी जमालपुर पहुंचेगी, 30 मिनट रुककर 8:30 बजे रवाना होगी, मझवारा होते हुए घोसी पहुंचेगी। फिर 10 बजे नदवासराय-मुहम्मदाबाद गोहना होते हुए दोपहर 12 बजे आजमगढ़ और शाम पांच बजे चारबाग बस स्टेशन पहुंचेगी। शाम को आठ बजे चारबाग से रवाना होकर फिर इसी रास्ते सुबह पांच बजे बस सेमरी जमालपुर पहुंचेगी। एआरएम गौतम कुमार गुप्ता ने बताया कि ये बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए चलाई जा रही है। इस रूट पर बस चलने से 100 से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा और लखनऊ जाने में आसानी होगी। सेमरी जमालपुर से बस चलाने के लिए आजमगढ़ मंडल के योगी सेवा संगठन के मंडलाध्यक्ष श्रीराम पांडेय ने एक सितंबर 2025 को सीएम योगी को पत्र लिखा था। शासन के निर्देश पर दिसंबर 2025 में सर्वे के दौरान रूट पर पड़ने वाले मार्ग की स्थिति, यात्रियों की संख्या और डिपो से दूरी समेत कई बिंदुओं पर रिपोर्ट बनाकर भेजी गई थी। सभी मानकों को पूरा करने पर रूट पर बस चलाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान मऊ डिपो के अविनाश कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।