{"_id":"6a4baa1da94c3de984008b29","slug":"video-devotees-sentiments-hurt-by-donation-theft-incident-in-mau-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदा चोरी की घटना से आहत हुई हैं श्रद्धालुओं की भावनाएं, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदा चोरी की घटना से आहत हुई हैं श्रद्धालुओं की भावनाएं, VIDEO
बढुआ गोदाम क्षेत्र के बहरीपुर मोड़ पर सोमवार को एक राजनीतिक दल की तरफ से विरोध कार्यक्रम के तहत प्रतीकात्मक बैनर लगाया गया। बैनर पर लिखा था चंदा चोर पार्टी का बहरीपुर गांव में प्रवेश वर्जित है, इसको लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने आरोप लगाया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे के उपयोग को लेकर जनता में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर एकत्रित धन के कथित दुरुपयोग से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में सभी वर्गों को समान सम्मान दिया और उनके नाम का उपयोग किसी भी प्रकार के कथित भ्रष्टाचार से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बहरीपुर गांव की जनता भ्रष्टाचार और आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रही है। लगाया गया बैनर इसी जनभावना का प्रतीक है। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए कहा कि जनता किसी भी प्रकार के कथित चंदा घोटाले को स्वीकार नहीं करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।