Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
VIDEO : Fatehpur Nyaya Panchayat in Upper Primary Cadre Karmi Nyaya Panchayat first in Primary Cadre
{"_id":"67347c09a6af296e9c0905b0","slug":"video-fatehpur-nyaya-panchayat-in-upper-primary-cadre-karmi-nyaya-panchayat-first-in-primary-cadre","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : उच्च प्राथमिक संवर्ग में फतेहपुर न्याय पंचायत, प्राथमिक संवर्ग में करमी न्याय पंचायत प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : उच्च प्राथमिक संवर्ग में फतेहपुर न्याय पंचायत, प्राथमिक संवर्ग में करमी न्याय पंचायत प्रथम
मऊ के रानीपुर ब्लाक मुख्यालय के रानीपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में ब्लॉकस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा आधिकारी सुनील सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मन्नू चौहान ने किया। प्रतियोगिता में ब्लाक क्षेत्र के समस्त न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कबड्डी उच्च प्राथमिक संवर्ग में फतेहपुर न्याय पंचायत प्रथम और सोनिया न्याय पंचायत द्वितीय ने 32-18 से जिला स्तर के लिए क्वालीफाई किया। वहीं प्राथमिक वर्ग में करमी न्याय पंचायत प्रथम और सरसेना न्याय पंचायत 30-20 से द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता समाप्त होने के के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने विजेता, उपविजेता टीम को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक आशुतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संजय दुबे, ब्रह्मानंद सिंह, राजेश्वर प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।