{"_id":"67ffbac7e642f044240e3ca3","slug":"video-mafia-mukhtar-ansari-wife-afsa-ansaris-troubles-increased-in-mau-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ में माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की मुश्किलें और बढ़ी, भगोड़ा घोषित, स्थायी गैर जमानती वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की मुश्किलें और बढ़ी, भगोड़ा घोषित, स्थायी गैर जमानती वारंट
तत्कालीन न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्पित गोयल ने जालसाजी कर सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में आरोपी माफिया स्व. मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के विरुद्ध न्यायालय में उपस्थित न होने पर स्थाई गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक को आफसा अंसारी का नाम मफरुरी रजिस्टर मे दर्ज करने तथा गिरफ्तार होने पर अविलंब न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया। जेएम ने आदेश की प्रति पुलिस अधीक्षक व संबंधित थानाध्यक्ष को अनुपालन के लिए भेजने का आदेश दिया। मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव का है।बताते चले कि तत्कालीन तहसीलदार सदर पीसी श्रीवास्तव की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई। इसमें विकास कंस्ट्रक्शन राजदेपुर देहाती रौजा गाजीपुर पार्टनर आतिफ को आरोपी बनाया गया। वादी का आरोप था कि तहसील सदर के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र रैनी गांव में विकास कंस्ट्रक्शन रजदेपुर देहाती रौजा गाजीपुर पार्टनर आतिफ ने अभिलेखों मे खुर्द बुर्द कर सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण कर लिया। अतिक्रमणकर्ता के विरुद्ध एंटी भू माफिया में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करें। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर बाद विवेचना गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के दर्जी टोला यूसुफपुर निवासी माफिया स्व. मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र भेजा। न्यायालय में आरोपी आफसा अंसारी के उपस्थित न होने पर उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट तथा उसकी संपत्ति कुर्क करने के लिए आदेशिका जारी किया गया। बावजूद इसके आरोपी आफसा अंसारी को न तो पुलिस गिरफ्तार कर सकी, न ही वह न्यायालय में हाजिर हुई। जिस पर तत्कालीन न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्पित गोयल ने 8 अप्रैल 25 को आरोपी आफसा अंसारी के विरुद्ध स्थाई गैर जमानती वारंट जारी किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक को अभियुक्ता आफसा अंसारी का नाम मफरुरी रजिस्टर में दर्ज करने तथा गिरफ्तार हो जाने की स्थिति में उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने का आदेश दिया। जेएम ने आदेश की प्रति पुलिस अधीक्षक व संबंधित थानाध्यक्ष को अनुपालन के लिए भेजा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।