Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
One and a half kg of hashish worth Rs 75 lakh going to Haryana recovered, smuggler arrested in mau
{"_id":"699706a18451e07758068cfb","slug":"video-one-and-a-half-kg-of-hashish-worth-rs-75-lakh-going-to-haryana-recovered-smuggler-arrested-in-mau-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हरियाणा जा रहा 75 लाख का डेढ़ किलो चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हरियाणा जा रहा 75 लाख का डेढ़ किलो चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मतलूपुर फोरलेन अंडरपास के पास से बुधवार की रात पुलिस टीम ने चरस तस्कर जितेंद्र कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार से 1.530 किलो चरस बरामद हुआ, जिसकी कीमत 75 लाख रुपये थी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मुखबिर की सूचना पर दक्षिण टोला थानाध्यक्ष बसंत लाल, एसओजी प्रभारी मनोज कुमार सिंह, स्वाट व सर्विलांस प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह टीम के साथ बुधवार की रात 11 बजे मतलूपुर फोरलेन फ्लाईओपर के पास पहुंचे। सूचना अनुसार बढुआगोदाम की तरफ से आ रही कार को घेराबंदी करके रोक लिया। कार चालक बलिया जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के हरपुर आवास विकास कालोनी निवासी जितेंद्र कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से 510 ग्राम के तीन पैकेट चरस मिला। पूछताछ में उसने पहले गोरखपुर में जाने की बात कही, फिर हरियाणा में तस्करी की बात स्वीकार की। बताया कि इससे पहले भी वो कई बार चरस लेकर हरियाणा में जाकर बेच चुका है। पुलिस के डर से रास्ता बदलकर हरियाणा जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।