{"_id":"6a709628da806ddede06e502","slug":"video-pledge-to-plant-saplings-equal-number-wheels-after-buying-new-car-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नई गाड़ी खरीदने के बाद उसके पहियों के बराबर पौधे लगाने का ले संकल्प, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई गाड़ी खरीदने के बाद उसके पहियों के बराबर पौधे लगाने का ले संकल्प, VIDEO
सावन के पहले सोमवार को जिला गंगा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। नदियों की स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूलों में पहुंचकर आम और बेल के पौधे रोपे गए। शहर के एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद जमाल ने आम और बेल के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान का उल्लेख करते हुए एक अनूठी पहल का सुझाव दिया। कहा कि हर व्यक्ति को नई गाड़ी खरीदने पर उसके पहियों की संख्या के बराबर पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। दो पहिया वाहन पर दो और चार पहिया वाहन पर चार पौधे। जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव ने विद्यार्थियों को नदियों को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए प्रेरित किया। अपील करते हुए कहा कि सावन में शिवलिंग पर अर्पित पूजा सामग्री को नदियों में प्रवाहित न करके, उसे मिट्टी में दबाएं या उचित तरीके से निस्तारित करें। धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जय प्रकाश प्रजापति, प्रधानाचार्य उमेश चंद्र, सहायक अध्यापक खरभान यादव, विभा राय, प्रियंका सिंह, प्रीति राजभर आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।