Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
Shock for 2,000 Smart Meter Users Consumers Surround Department After Connections Cut Without Notice
{"_id":"69b8fe5467a899ff430a6ba7","slug":"video-shock-for-2000-smart-meter-users-consumers-surround-department-after-connections-cut-without-notice-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर वाले दो हजार उपभोक्ताओं को झटका, बिना सूचना कटा कनेक्शन तो उपभोक्ताओं ने घेरा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर वाले दो हजार उपभोक्ताओं को झटका, बिना सूचना कटा कनेक्शन तो उपभोक्ताओं ने घेरा विभाग
मऊ सोमवार को सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर के लगने के बाद से मनमानी बिजली बिल से वो पहले से परेशान थे, ऐसे में बिना सूचना का उनका बिजली कनेक्शन काट दिया गया।जबकि उनके द्वारा मार्च माह तक बिल जमा किया गया है।जिले में बिना किसी सूचना के दो दिन पहले निजामुद्दीन, सहादतपुरा में 100 से ज्यादा लोगों का कनेक्शन काट दिया गया था। उधर सोमवार को विरोध करने वाले उपभोक्ता में अधिकांश बुनकर थे। वहीं विरोध प्रदर्शन के बाद इनका बिजली आपूर्ति शुरू करने की कवायद निगम ने शुरू कर दिया। डीसीएसके कालेज के पूर्व अध्यक्ष शाहिद लारी के नेतृत्व में से 200 से अधिक शहरवासी बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर दोपहर 12 बजे पहुंचे।यहां उन्होंने बिजली कार्यालय का घेराव करते हुए आरोप लगाया कि बिजली निगम द्वारा मनमाने रवैया अपनाते हुए अलग अलग मुहल्ले के सैकड़ों लोगों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया।विरोध कर रहे उपभोक्ता मदनपुरा निवासी निजामुद्दीन, फकरुद्दीन और बुलाकीपुरा निवासी एकलाख, रघुनाथपुरा निवासी अनस ने बताया कि उनका तो बिजली बिल जमा है, बावजूद उनका कनेक्शन बिना किसी सूचना के काट दिया गया। बताया कि ऐसे कई करीब बीस मुहल्ले के दो हजार लोगों का कनेक्शन काट दिया गया है।उधर अचानक बिना किसी सूचना के कनेक्शन काटने के बाद उपभोक्तावो ने इसको लेकर सवालिया निशान उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।