{"_id":"69b402908e438045c4097a2b","slug":"video-students-from-kaiya-primary-school-awarded-at-farmers-fair-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसान मेले में प्राथमिक विद्यालय कइया की छात्राएं पुरस्कृत, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मेले में प्राथमिक विद्यालय कइया की छात्राएं पुरस्कृत, VIDEO
मऊ के परदहां ब्लॉक क्षेत्र के कुशमौर स्थित राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर में किसान मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक खेती करने का गुर सिखाया। प्राथमिक विद्यालय कइया की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को ताली बजाने पर विवश कर दिया। मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने छात्राओं और विद्यालय के शिक्षकों और प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत किया।
केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के कुलाधिपति डॉ. जेपी लाल, संस्थान के निदेशक डॉक्टर अं आनंदन, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने किसानों को वैज्ञानिक विधि सेबीज उत्पादन करने के गुर सिखाया। किसान मेले में प्राथमिक विद्यालय कइयां की छात्राओं ने किसानी, पूर्वी, चैता गीत सुनाकर लोगों को ताली बजाने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंजलि, सपना, मुस्कान, दिव्या, सुप्रिया, सोनम, अर्पिता, काजल ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।