{"_id":"69c912b906ae2157ff0c4d4c","slug":"video-bsf-jawans-murder-body-reaches-home-after-post-mortem-massive-crowd-in-village-police-deployed-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवान की हत्या: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव, गांव में भारी भीड़, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ जवान की हत्या: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव, गांव में भारी भीड़, पुलिस तैनात
धनपुर गांव में बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में रविवार दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद उनका शव घर पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। बीएसएफ के अधिकारी भी जवान को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए गांव पहुंचे।
वहीं, नैन सिंह की हत्या की सूचना मिलते ही दो साल से अलग रह रही उनकी पत्नी कोमल बच्चों को लेकर घर पहुंच गई। जैसलमेर से उनके छोटे भाई और बीएसएफ जवान प्रदीप भी रविवार दोपहर गांव पहुंच गए।
इस दौरान बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंचौली थाना प्रभारी व प्रशिक्षु आईपीएस बजरंग प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।