{"_id":"6a800b5742e5957522095a66","slug":"video-meerut-adg-bhanu-bhaskar-visits-martyr-stf-inspector-sunil-kumars-family-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार के घर पहुंचे एडीजी, परिजनों को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार के घर पहुंचे एडीजी, परिजनों को दी बधाई
मेरठ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एडीजी भानु भास्कर मवाना रोड स्थित मसूरी गांव में शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार के आवास पर पहुंचे। सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार और कीर्ति चक्र मिलने पर उन्होंने परिजनों को बधाई दी। एडीजी ने उनकी पत्नी मुनेश देवी, बेटे मनजीत और बेटी नेहा को बुके और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
पिता को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार मिलने पर परिजन भावुक हो गए। बेटे मनजीत ने बताया कि वीरता पुरस्कार आगामी समारोह में प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह भी पुलिस में भर्ती होकर अपने पिता की तरह ईमानदारी और लगन से काम करना चाहते हैं और परिवार को गौरवान्वित करना चाहते हैं।
एनकाउंटर पर बेटे ने कही ये बात
मनजीत ने कहा कि जब भी कोई एनकाउंटर होता है तो विपक्ष उसे फर्जी बताकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि जब ऐसे एनकाउंटर में कोई पुलिसकर्मी शहीद होता है, तब उसके परिवार पर क्या गुजरती है, यह परिवार ही जानता है।
इस दौरान एसटीएफ एसपी बृजेश कुमार सिंह, एसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ सदर देहात सुधीर सिंह और इंचौली थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।