{"_id":"685a5a73ec8c45214304cfde","slug":"video-meerut-history-sheeter-vishwaas-pilona-flaunts-pistols-at-wedding-video-goes-viral-fir-lodged-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"शादी में दोनों हाथों में पिस्तौल लहराता दिखा हिस्ट्रीशीटर विश्वास पिलोना, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में दोनों हाथों में पिस्तौल लहराता दिखा हिस्ट्रीशीटर विश्वास पिलोना, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
मेरठ के फलावदा थाने का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विश्वास उर्फ विश्वास पिलोना एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वह शादी समारोह में दोनों हाथों में पिस्तौल लहराते हुए कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि विश्वास पिलोना स्टेज के पास डांस कर रहे लोगों के बीच दोनों हाथों में पिस्टल लहराता नजर आ रहा है। वीडियो की पुष्टि होते ही फलावदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विश्वास पिलोना फलावदा थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, मारपीट जैसे कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
प्रशासन ने भी यह माना है कि इस तरह खुलेआम हथियार लहराना आर्म्स एक्ट और शांति भंग करने जैसी कई धाराओं के अंतर्गत गंभीर अपराध है।
एसपी देहात बोले -वीडियो की जांच की जा रही है। पिस्टल असली है या लाइसेंसी, इसकी भी जांच होगी। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।