{"_id":"699438611d983a0460081dcb","slug":"video-meerut-meerut-division-team-selected-for-state-level-junior-womens-hockey-competition-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: प्रदेश स्तरीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: प्रदेश स्तरीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल टीम का चयन
मेरठ में प्रदेश स्तरीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 28 फरवरी तक गोरखपुर में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता को लेकर मंगलवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। इसमें मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत, गौतमबुद्धनगर समेत 6 जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जिसके आधार पर मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। इसके प्रथम चरण में पहले सोमवार को जिला स्तर के ट्रायल में कुल 15 बालिकाओं ने हिस्सा लिया था।
मंगलवार को वरिष्ठ हॉकी कोच और मेरठ हॉकी संघ के सचिव प्रदीप चिन्योटी ने खिलाड़ियों के खेल को परखते हुए इनमें से मंडल टीम का चयन किया। टीम में मेरठ से कुमारी शाहीन, डिम्पल, तुलसी, इशिका, रिया, प्रांजल, कृतिका, पलक, इशिका, आराध्य, नवी का चयन किया गया। बुलन्दशहर से कुसुम, कामिनी, पायल लोधी, प्रियंका का चयन किया गया।
इसके अलावा प्राची, सोनाक्षी, वंशिका को आरक्षित खिलाड़ियों में रखा गया। टीम मैनेजर साक्षी को चुना गया। इस मौके पर आरएसओ जितेंद्र यादव ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।