Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Spirituality Brings Balance, Peace, and a Positive Outlook to Life; NSS Seven-Day Residential Camp Kicks Off with Yoga
{"_id":"69bbfd8746ab878ee1067f27","slug":"video-meerut-spirituality-brings-balance-peace-and-a-positive-outlook-to-life-nss-seven-day-residential-camp-kicks-off-with-yoga-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut:आध्यात्म जीवन में लाता है संतुलन, शांति और सकारात्मक दृष्टिकोण, NSS के सात दिवसीय रात्रि शिविर की योग से शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut:आध्यात्म जीवन में लाता है संतुलन, शांति और सकारात्मक दृष्टिकोण, NSS के सात दिवसीय रात्रि शिविर की योग से शुरुआत
हस्तिनापुर के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय रात्रि शिविर के चौथे दिन की शुरुआत प्रातःकालीन प्रार्थना व योगाभ्यास से हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल, खेल मैदान व चारदीवारी के आसपास श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बौद्धिक सत्र में जैन कॉलेज, बड़ौत के प्रोफेसर प्रज्ञान चौधरी ने “जीवन में आध्यात्म का महत्व” विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनू सिंह ने उनका स्वागत किया। प्रज्ञान चौधरी ने कहा कि आध्यात्म जीवन में संतुलन, शांति और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों को नैतिक मूल्यों को अपनाने और आत्मचिंतन के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य प्रो. विनीता राठी ने कहा कि भौतिक और आध्यात्मिक जीवन में संतुलन आवश्यक है, जिससे व्यक्ति में अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। इस दौरान डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रेनू जैन, डॉ. विजयवीर सिंह, डॉ. मनोज आर्य आदि मौजूद रहे।
शिविर में स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से आपसी सहयोग व आत्मनिर्भरता का परिचय दिया। सायंकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।