{"_id":"69c912c5dd927d86440270e9","slug":"video-meerut-youth-falls-from-roof-during-police-raid-both-legs-fractured-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: पुलिस दबिश के दौरान युवक छत से गिरा, दोनों पैर टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पुलिस दबिश के दौरान युवक छत से गिरा, दोनों पैर टूटे
मेरठ के मोहल्ला कल्याण सिंह, अटोरा रोड पर पुलिस की दबिश के दौरान एक युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां दोनों पैरों की हड्डी टूटने के कारण चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
घायल युवक की पत्नी फरहा ने पूरे घटनाक्रम को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फरहा के अनुसार 27 मार्च 2026 को मोहल्ले में दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद एक पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ शांति भंग की धारा में चालान की कार्रवाई की थी।
फरहा का आरोप है कि रविवार को दो कांस्टेबल और एक दरोगा उनके घर अटोरा रोड पर दबिश देने पहुंचे। पुलिस को देखकर उनके पति अथर घबरा गए और जान बचाने के लिए छत से कूद गए, जिससे उनके दोनों पैरों की हड्डी टूट गई।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी घायल अथर को सरकारी अस्पताल में छोड़कर मौके से चले गए तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज भी की।
इस संबंध में सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।