{"_id":"696dd71e1b07a813d7057bda","slug":"video-meerutawareness-week-on-cervical-and-breast-cancer-held-at-kmc-cancer-institute-2026-01-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: केएमसी कैंसर संस्थान में सर्वाइकल व ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता सप्ताह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: केएमसी कैंसर संस्थान में सर्वाइकल व ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता सप्ताह का आयोजन
मेरठ में के.एम.सी. मेडिकल एंड एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में विश्व सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह के अंतर्गत के.एम.सी. कैंसर संस्थान द्वारा एक सप्ताह का सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।
इस जन-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने महिलाओं में कैंसर से बचाव, समय पर जांच और उपचार की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में महिला कैंसर रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. अंशुल बंसल, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि अग्रवाल, डॉ. प्रतिभा अग्रवाल तथा डॉ. बी.एन. सतपथी ने अपने-अपने सुझाव देकर लोगों को जागरूक किया।
चिकित्सकों ने बताया कि नियमित जांच, सही जानकारी और समय पर इलाज से सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर से होने वाली मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।