{"_id":"6a30e75d4eac19bc9e09a8e1","slug":"video-players-impress-with-batting-and-bowling-skills-on-day-three-of-meerut-mavericks-trials-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मेरठ मेवरिक्स ट्रायल के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बल्लेबाजी और गेंदबाजी से किया प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मेरठ मेवरिक्स ट्रायल के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बल्लेबाजी और गेंदबाजी से किया प्रभावित
भामाशाह क्रिकेट मैदान में आयोजित यूपी टी-20 लीग की टीम मेरठ मेवरिक्स के ट्रायल के तीसरे दिन मंगलवार को खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए टीम में जगह बनाने का प्रयास किया।
ट्रायल में मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मुजफ्फरनगर, बागपत और प्रयागराज समेत कई जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों की शानदार बल्लेबाजी और प्रभावशाली गेंदबाजी देखने को मिली। मैदान पर युवा क्रिकेटरों के उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा।
आयोजकों के अनुसार ट्रायल के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें यूपी टी-20 लीग में अपनी क्षमता साबित करने का अवसर दिया जाएगा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजर बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।