{"_id":"6a2fcabfc230fa2aa50ecf21","slug":"video-setback-row-housing-department-survey-faces-resistance-in-shastri-nagar-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल मार्केट सेटबैक विवाद: शास्त्रीनगर में घर-घर पहुंची आवास विकास टीम, महिलाओं ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल मार्केट सेटबैक विवाद: शास्त्रीनगर में घर-घर पहुंची आवास विकास टीम, महिलाओं ने जताया विरोध
सेटबैक विवाद को लेकर शास्त्रीनगर में माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। सोमवार को आवास विकास परिषद की टीम सेंट्रल मार्केट और सेक्टर-2 क्षेत्र में पहुंची तथा मकानों में जाकर निर्माण संबंधी आवश्यक जानकारियां जुटाईं। टीम के सदस्यों ने घरों के ऊपरी हिस्सों का भी निरीक्षण किया और संबंधित विवरण एकत्र किए।
इस दौरान सेक्टर-2 स्थित धरना स्थल पर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। आवास विकास की टीम ने सेक्टर-2 और आसपास के घरों में पहुंचकर जानकारी ली, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
वहीं, शास्त्रीनगर सेक्टर-3 और सेक्टर-4 के चौराहे पर धरना दे रही महिलाओं ने आवास विकास की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि जिस तरह टीम ने सेक्टर-2 में घरों के भीतर जाकर जानकारी जुटाई है, वैसा अपने क्षेत्रों में नहीं होने दिया जाएगा। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी सहमति के बिना घरों में प्रवेश करने का प्रयास किया गया तो इसका विरोध किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।