{"_id":"6867931d8e0b42c9bd01958c","slug":"video-up-noida-stf-and-banda-police-arrested-a-person-with-a-bounty-of-50-thousand-from-meerut-2025-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP: नोएडा एसटीएफ व बांदा पुलिस ने 50 हजार का इनामी मेरठ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नोएडा एसटीएफ व बांदा पुलिस ने 50 हजार का इनामी मेरठ से गिरफ्तार
नोएडा एसटीएफ व बांदा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मेरठ के कंकरखेड़ा में एक मकान पर छापा मारकर 50 हजार के इनामी गैंगस्टर यशपाल पुत्र धारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर बांदा में एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज था। मुकदमा दर्ज के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड पर शुक्रवार सुबह दिन निकलते ही एक मकान पर नोएडा एसटीएफ व बांदा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापा मारा। कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्र में भगदड़ का माहौल हो गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश यशपाल को पकड़ लिया। पुलिस बदमाश को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी व उसके साथियों पर लगभग डेढ़ महीने पूर्व बांदा में एनडीपीएस का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस बदमाश की तलाश में लगी हुई थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर टीम अपने साथ ले गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।