{"_id":"67f6342289c69e0b33042daa","slug":"video-written-examination-was-conducted-for-the-selection-of-arp-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एआरपी के चयन के लिए लिखित परीक्षा का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एआरपी के चयन के लिए लिखित परीक्षा का हुआ आयोजन
परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने के लिए एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नौ अप्रैल को किया जाएगा। 58 एआरपी के पदों के लिए 78 शिक्षकों ने आवेदन किया, जिसमें से 74 आवेदन अर्ह पाए गए। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज खूनी पुल मेरठ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचना वर्मा के निर्देश पर मेरठ जिले में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके 44 एआरपी को कार्यमुक्त कर दिया गया है। प्रत्येक विकास खंड में पांच एआरपी का चयन किया जाना है। इस तरह से ग्रामीण और नगर क्षेत्र में 58 एआरपी के पदों पर चयन होना है। एआरपी के चयन के लिए गठित समिति ने जांच के बाद 74 शिक्षकों के आवेदन सही पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।