{"_id":"670d0d80e5f078eb9909b13a","slug":"video-terror-of-thieves-in-gauri-village-of-mirzapur-thieves-stole-cash-and-jewellery","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मिर्जापुर के गौरी गांव में चोरों का आतंक, चोरों ने नकदी और जेवर पर हाथ साफ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मिर्जापुर के गौरी गांव में चोरों का आतंक, चोरों ने नकदी और जेवर पर हाथ साफ किया
मिर्जापुर के शेरवां स्थित स्थानीय चौकी क्षेत्र के गौरी गांव में हौसला बुलंद चोरों ने दिनदहाड़े दीवार फांदकर घर में घुसकर नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिया। दिनदहाड़े घटी चोरी की घटना से ग्रामीण आवाक रह गये। चोरी की सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई। गृह स्वामी अशोक सिंह ने देर शाम चोरी की सूचना जमालपुर थाने में देकर चोरी का खुलासा करने की मांग किया।
अशोक सिंह का मकान गौरी गांव के बाहर नाला के पास सड़क किनारे स्थित है। चोरी के समय घर में कोई नहीं था। घर में ताला बंद था। अशोक सिंह ने थाने में दिये तहरीर में बताया कि उनकी सास के मौत की सूचना पर दोपहर करीब 12 बजे घर में ताला बंदकर वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल बनौली गांव गये थे। पुत्र अजय सिंह बहू के साथ अपने ससुराल बिहार गया हुआ है। चोरी के समय घर पर कोई नहीं था। मकान खाली पड़ा था। दोपहर करीब दो बजे वापस लौटने पर मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर जाने पर गेट व अंदर दो कमरों का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर जाने पर आलमारी का ताला टूटा मिला। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। जेवरात व नगदी चोर चोरी कर ले गये थे। जिसमें सोने का कंगन, टप्स, चेन, झुमका, मंगल सूत्र, दो हीरे की अंगूठी, दो सोने की अंगूठी, बाली, नथुनी, चांदी का पायल व 50 हजार रुपये नगदी चोर चोरी कर ले गये। अभी एक हफ्ते पूर्व जमालपुर थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर-कंचनपुर मार्ग पर डोहरी व हरिहरपुर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही। लगातार चोरी की घटना से पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।