{"_id":"688230e170603381ae0e9a77","slug":"video-testing-of-guides-started-in-mirzapur-for-state-award-video-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्य पुरस्कार के लिए मिर्जापुर में शुरू हुआ गाइड का परीक्षण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य पुरस्कार के लिए मिर्जापुर में शुरू हुआ गाइड का परीक्षण, VIDEO
मिर्जापुर जिले के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में गुरुवार से 28 जुलाई 2025 तक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य पुरस्कार शिविर ( गाइड ) 2025 आयोजित किया जा रहा है। इसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग के 18 विद्यालयों की लगभग 104 गाइड्स ने प्रतिभाग किया। शिविर में शामिल गाइडों का यह परीक्षण किया जाएगा कि वह राज्य पुरस्कार के लिए योग्य हैं अथवा नहीं। पहले दिन शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डा. अजय सिंह ने दीप प्रज्वलन से किया। इसमें भारत स्काउट संगठन के निर्धारित मानकों के अनुसार गाइड का परीक्षण किया जाना है। केंद्रीय विद्यालय संगठन संभाग भोपाल से आई हुई शिविर नायक अर्चना श्रीवास्तव विभिन्न केंद्रीय विद्यालय से आए हुए परीक्षण दल इन गाइड्स का प्रवेश से लेकर राज्य पुरस्कार तक का परीक्षण करेंगे। शिविर के शुभारंभ में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।