{"_id":"6a30f210d181f1ac66051c8f","slug":"video-prime-accused-in-ankit-murder-case-arrested-in-encounter-shot-in-the-leg-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में अंकित हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में अंकित हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
अंकित हत्याकांड में मुख्य आरोपी 25 हजार की इनामी निखिल चौधरी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल हत्यारोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के खिताबपुर उर्फ खनूपुरा में रविवार की सुबह मुकदमेबाजी की रंजिश में मजदूर अंकित की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अंकित के अलावा गांव के आशीष चौधरी को भी गोली मारी गई थी। जिसके सिर में गोली लगी थी। आशीष का इलाज चल रहा है। अंकित के भाई मोनू कुमार ने गांव के ही निखिल चौधरी और उसके भाई विशाल चौधरी और चाचा रामवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटीं थी। सोमवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि हत्यारोपी निखिल बाइक से हाथीपुर चिड़ियाठेर संपर्क मार्ग से होकर जा रहा है। तभी पुलिस ने उसे घेरने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर उसने फायरिंग कर दी जिसमें पुलिस टीम ने बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में निखिल के पैर में गोली लगी और घायल होकर गिर गया। पुलिस उसे उपचार के लिए पहले सीएचसी लेकर पहुंची लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर घायल को जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी से अवैध असलहे को भी बरामद कर लिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपी निखिल की गिरफ्तारी पर 25 हजार की इनाम घोषित था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।