{"_id":"67d9657d086a28e46704c253","slug":"video-25-kg-wire-stolen-from-under-construction-house-in-muzaffarnagar-video-goes-viral-2025-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुजफ्फरनगर में निर्माणाधीन मकान से 25 किलो तार चोरी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुजफ्फरनगर में निर्माणाधीन मकान से 25 किलो तार चोरी, वीडियो वायरल
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 18 Mar 2025 05:52 PM IST
Link Copied
मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली की गांधी कॉलोनी गली नंबर 12 में शालू मलिक मकान बनवा रहे है। उनके निर्माणाधीन मकान से एक चोर तांबे का 25 किलो से अधिक तार चोरी कर ले गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
मकान में चोरी करने वाले युवक की हरकत एक मिनट 36 सैकेंड की वीडियो में कैद हुई है। वीडियो में चोरी करने का आरोपी युवक निर्माणाधीन मकान में आराम में इधर से उधर घूमता दिखाई दे रहा है। बाद में वह तार चोरी कर फरार हो जाता है। घटना के बारे में पता चलने पर मकान मालिक ने नई मंडी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिसकर्मी के बेटे की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज
नई मंडी कोतवाली के अलमासपुर गांव निवासी देवेन्द्र हरिद्वार पुलिस विभाग में कार्यरत है। उनके बेटे शिवम ने नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता बाहर रहते है। पडोस में रहने वाला सोनू से वह तथा उनका परिवार परेशान है। आरोपी युवक ने 16 मार्च को गाली-गलौज की तो उसने विरोध जताया। तब उसने बाहर से अपने साथियों को बुला कर उसकी पिटाई कराई।
पुलिस में शिकायत करने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसका पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।