{"_id":"672884ec24176e060300a1e5","slug":"video-flowers-showered-on-the-last-journey-of-muzaffarnagar-hero-vivek-deshwal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : तिरंगे में लिपटकर आया मुजफ्फरनगर का लाल, नायक विवेक देशवाल की अंतिम यात्रा पर बरसे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : तिरंगे में लिपटकर आया मुजफ्फरनगर का लाल, नायक विवेक देशवाल की अंतिम यात्रा पर बरसे फूल
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:55 PM IST
श्रीनगर के रावलपोरा क्षेत्र में गश्त के दौरान गोली लगने से मुजफ्फरनगर के शाहजुड्डी गांव के किसान संतरपाल का इकलौता बेटा नायक विवेक देशवाल (30) बलिदान हो गया। सेना के शव वाहन के जिले की सीमा में पहुंचते ही लोगों ने पुष्पवर्षा की। बुढ़ाना से गांव तक सड़क पर खड़े लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की। गमगीन माहौल में शहीद पंचतत्व में विलीन हो गया।
सोमवार सुबह से ही ग्रामीणों ने अपने-अपने गांव के बाहर खडे़ होकर नायक को अंतिम विदाई दी। सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान समेत गणमान्य लोग शाहजुड्डी पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
शाहजुड्डी गांव निवासी नायक विवेक देशवाल 28 एएडी बटालियन में तैनात था। सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) का हिस्सा था। इस दौरान गोली लगने से विवेक की मौत हो गई थी।
नायक के पिता ने बताया कि उन्हें बलिदान की जानकारी दी गई है। पार्थिव शरीर सोमवार सुबह दिल्ली से शाहजुड्डी लाया जाएगा। इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार में पत्नी इंदु के अलावा पांच वर्षीय पुत्र रुद्र व करीब तीन वर्षीय पुत्री सानवी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।