{"_id":"68ca8601fde5a65dcd0023f1","slug":"video-muzaffarnagar-councillors-nephew-stabbed-to-death-after-opposing-bike-stunt-in-khalaapar-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: स्टंटबाजी का विरोध करने पर सांसद के भतीजे की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: स्टंटबाजी का विरोध करने पर सांसद के भतीजे की चाकू मारकर हत्या
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 17 Sep 2025 03:27 PM IST
मुजफ्फरनगर शहर के खालापार थाना क्षेत्र में गली में बाइक से स्टंट का विरोध करने पर हमलावरों ने अफसार (22) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
खालापार में सभासद अन्नू कुरैशी का भतीजा अफसार अपने घर के पास गली में खड़ा था। इस दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और स्टंट करने लगे।
अफसार ने विरोध किया। कुछ देर बाद युवक चाकू लेकर और हमला कर दिया। परिजन गंभीर हालत में मेरठ में उपचार कराने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।