{"_id":"6a82f3cf22e2c34afc08c003","slug":"sarvodaya-vidyalaya-to-get-smart-classroom-and-open-gym-facilities-in-pilibhit-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सर्वोदय विद्यालय में मिलेगी स्मार्ट क्लास और ओपन जिम की सुविधा, डीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सर्वोदय विद्यालय में मिलेगी स्मार्ट क्लास और ओपन जिम की सुविधा, डीएम ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 17 Aug 2026 05:13 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के माधोटांडा कस्बे में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास व ओपन जिम की सुविध मिलेगी। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को विद्यालय और छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्देश दिए। इस दौरान छात्रावास के शौचालयों की खराब व्यवस्था मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल साफ-सफाई व जरूरी मरम्मत कराने के लिए कहा।
डीएम ने कहा कि विद्यालय और छात्रावास में रहने वाले बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में विशेष नेत्र जांच शिविर आयोजित कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। विद्यार्थियों की पढ़ाई को आधुनिक और तकनीकी रूप से बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट क्लास की व्यवस्था कराने को कहा। साथ ही विद्यालय में सोलर सिस्टम लगवाने के निर्देश दिए। बच्चों के शारीरिक विकास के लिए फुटबॉल, वॉलीबॉल और क्रिकेट की किट उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने विद्यार्थियों के मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के लिए बड़ा टीवी सेट व व्यायाम के लिए ओपन जिम स्थापित कराने के भी निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।